लोहरदगा: सदर अस्पताल में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, युवाओं ने निभाई मानवता की जिम्मेदारी
विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर लोहरदगा इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा गुरुवार शाम 4 बजे सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। समाजसेवा की भावना से ओतप्रोत बड़ी संख्या में युवाओं और नागरिकों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर आयोजन को सफल बनाया। चेयरमैन डॉ. गणेश प्रसाद ने कहा कि रक्तदान से हम बिना किसी नुकसान के किसी की जान बचा सकते हैं।