लोहरदगा: मजदूरों का साथ ही असली पहचान, 8 मई को लोहरदगा में इतिहास रचेगा यूनियन अधिवेशन : पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू
छोटानागपुर बॉक्साइट एंड कोल वर्कर्स यूनियन के महामंत्री सह पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने बुधवार शाम 4 : 30 बजे प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि 8 मई को आयोजित होने वाला मजदूर यूनियन का वार्षिक अधिवेशन ऐतिहासिक साबित होगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग खुद को असली इंटक यूनियन बताने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन 8 मई को यह स्पष्ट हो जाएगा कि असली कौन है।