धमतरी: शहर में दीवारें बोल उठी, जगह-जगह की गई हैं आकर्षक पेंटिंग
धमतरी जिला प्रशासन एवं नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में पेंट द सिटी (चमकारी) अभियान के तहत शहर की चयनित दीवारों पर वॉल पेंटिंग कराया गया है। नगर निगम ने आज बताया कि इस अभियान का उद्देश्य शहर की दीवारों को आकर्षक चित्रों के माध्यम से सुंदर और जीवंत बनाना है। इस आयोजन में प्रतिभागियों को चिन्हांकित दीवारों पर बॉक्स के रूप में क्षेत्र दिया गया था।