करेड़ा: गोपालपुर गाँव में चोरों ने मकान पर हाथ साफ कर सोने-चांदी के आभूषण सहित नगदी चुराई, ग्रामीणों में दहशत
भीलवाड़ा जिले के करेड़ा थाना क्षेत्र में गोपालपुर गाँव में स्थित एक मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया हैं। चोरों ने घर से सोने चांदी के आभूषण सहित नगदी चुरा कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद सुबह करेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुँची और घटनास्थल का मोका मुआयना किया। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी।