करेड़ा: ग्राम पंचायत करेड़ा के प्रशासक पद पर आदेश के बावजूद नियुक्ति नहीं मिली, सचिव व विकास अधिकारी कर रहे अवहेलना
ग्राम पंचायत करेड़ा की प्रशासक पुष्पा टांक को पद से हटाने के बाद उपसरपंच पवन बडोला को प्रशासक के पद पर नियुक्ति के आदेश जारी होने के बाद भी नियुक्ति नहीं दी जा रही है। इसे लेकर बडोला ने मंगलवार को दोपहर करीब 1 बजे जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला कलेक्टर से गुहार लगाई है।