पेटलावद: रायपुरिया के पास बाइक सवार युवक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त, मामूली चोटें आईं
आज दिनांक 29 सितम्बर को रात करीब 9 बजे पेटलावद रायपुरिया मार्ग पर रायपुरिया के नजदीक एक बाइक सवार युवक असन्तुलित होकर दुर्घटना का शिकार हो गया। दुर्घटना के दौरान बाइक सवार युवक को मामूली चोटें आई है। मोके पर मोजूद लोगो ने बाइक सवार युवक को उठाया। जानकरी अनुसार उक्त युवक राजगढ़ क्षेत्र का निवासी था जो कि पेटलावद से राजगढ़ की ओर जा रहा था।