बृहस्पतिवार 29 जनवरी की सुबह लगभग 6:30 बजे नजीबाबाद थाना क्षेत्र में ग्राम परमावाला के समीप पूर्वी गंग नहर के नीला पुल पर एक कार अचानक लगभग 20 फीट की गहराई में जा गिरी घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई तो जानकारी में पता चला कि बुलोरो गाड़ी नजीबाबाद के इस्सेपुर से कोट टांडा की तरफ जाने वाली पूर्वी गंग नहर मार्ग पर जा रही थी