रामपुर: थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में गौवंश पशुओं के साथ मारपीट करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Rampur, Rampur | May 13, 2025 मंगलवार को रात दस बजे मिली जानकारी के अनुसार ज्वाला नगर निवासी एक व्यक्ति ने थाना सिविल लाइन में तहरीर देकर तीन लोगों पर गोवंश के साथ मारपीटकर घायल करने का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन आरोपियो के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।