इंदिरापुरम के फ्रेंड्स एवेन्यू अपार्टमेंट की चार मंजिला इमारत में आग लग गई। घटना के बाद पूरी सोसाइटी में भगदड़ मच गई। लोग अपना-अपना फ्लैट छोड़कर भागने लगे। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां बचाव कार्य में लगी हैं। आग लगने की सूचना पर मौके पर एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव और दो थानों की पुलिस और दमकल के कर्मचारी पहुंच गए।