चूरू: चूरू में मनीषा स्वामी की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रपति के नाम जिला कलक्टर को दिया ज्ञापन
Churu, Churu | Aug 21, 2025 चूरू जिला मुख्यालय पर गुरुवार 5 बजे जानकारी के अनुसार हरियाणा के भिवानी जिले के सिंघाणी में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मनीषा स्वामी की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर शहीद भगत सिंह युवा क्रांतिकारी मंच व एकता मंच के बैनर पर चूरू जिला कलेक्टर के मार्फत राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया। दोनों मंचो ने इंद्रमणी पार्क से कलेक्ट्रेट तक विरोध रैली निकाली