कटोरिया: बोकनमा के पास सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक घायल
Katoria, Banka | Sep 17, 2025 मालबथान- सुड़िया झाझा रोड स्थित बोकनमा के पास बुधवार को सड़क हादसे में बाइक सवार सुड़िया झाझा गांव का ब्रह्मदेव यादव घायल हो गया। घायल ब्रह्मदेव यादव का इलाज बुधवार दोपहर बाद करीब 3:30 बजे कटोरिया रेफरल अस्पताल में कराया गया। ब्रह्मदेव मालबथान से बाइक द्वारा घर लौट रहा था, इस दौरान बोकनमा के पास हादसा हो गया।