रिवीलगंज थाना की पुलिस ने गश्ती के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए 202 लीटर अंग्रेजी शराब से लदी एक वैगनार कार को जप्त किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की पुलिस टीम नियमित गश्ती पर थी।इसी दौरान इनई गांवों के समीप एक संदिग्ध वैगनार कार को रोक कर तलाशी ली गई। जिस कार से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब बड़ामद किया गया।