हुज़ूर: भोपाल में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, मंत्री विजय शाह का मुखौटा पहनाकर कार्यकर्ता को हथकड़ी में घुमाया
Huzur, Bhopal | Jan 20, 2026 भोपाल में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अमित शर्मा के नेतृत्व में एक कार्यकर्ता को मंत्री विजय शाह का मुखौटा पहनाकर उसे हथकड़ी लगाकर पीसीसी के सामने प्रदर्शन किया गया। मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह के खिलाफ कांग्रेस ने भोपाल में अनूठे ढंग से प्रदर्शन किया।