गल्ला मंडी परिसर मेहगांव में रविवार को लगभग 4:00 बजे मेहगांव प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कामना भदोरिया ने पहुंचकर खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया एवं खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया।इस दौरान श्रीमती कामना भदोरिया ने कहा। कि खिलाड़ियों में जोश अनुशासन और खेल भावना देखने को मिली।