पंचकूला: पिंजौर के लोहगढ़, खड़ा पत्थर क्षेत्र में कल से बिजली सप्लाई बंद; अधिकारी नहीं उठा रहे फोन; जनता परेशान
लोहगढ़, खड़ा पत्थर क्षेत्र में बिजली की सप्लाई पिछले लगभग 30 घंटे से थप्प पड़ी है जिससे जनता बेहाल हो चुकी है। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष रंजीत उप्पल ने जनता के बीच में जाकर उनसे बातचीत की और उन्होंने दुकानदारों एवं आम लोगों के साथ मिलकर इस समस्या को प्रभावशाली तरीके से उठाया। रंजीत उप्पल ने बताया की बिजली की सप्लाई ठप्प होने से क्षेत्र की जनता परेशान है