पंचकूला: पंचकूला व कालका में हैप्पी कार्ड वितरण समारोह का होगा आयोजन,मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ऑनलाइन जुड़ेंगे
उपायुक्त डा. यश गर्ग ने बताया कि राज्य परिवहन विभाग सेक्टर-5 स्थित बस स्टैंड पर हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (हैप्पी) कार्ड वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता मुख्यातिथि के रूप में शिरकत कर योग्य पात्रों को हैप्पी कार्ड वितरित करेंगे। कार्यक्रम में करनाल से मुख्यमंत्री ऑनलाइन जुड़ेंगे