इटावा: वैदपुरा में बाइक के सामने जानवर आने से दो दोस्त घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Etawah, Etawah | Sep 17, 2024 वैदपुरा इलाके में बाइक के सामने जानवर आ जाने से बाइक सवार दो दोस्त गिरकर हुए घायल, जिला अस्पताल में इलाज़ जारी है। मामला वैदपुरा इलाके का है। जितेंद्र सोनी और कल्लू सैफई से इटावा आ रहे थे तभी सामने जानवर आ गया, जिससे बचने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों डिवाइडर से टकराकर गिरकर घायल हो गए। एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया।