रतलाम नगर: सब्जी विक्रेता बुजुर्ग महिला ने दिखाई ईमानदारी, ग्राहक का भूला बैग माणक चौक थाने में जमा कराया
रतलाम शहर में सब्जी विक्रेता महिला ने ईमानदारी की मिसाल पेश की। मथुरी निवासी ज्योति भूरिया सोमवार को बैंक से 50 हजार रुपए निकालकर घर लौट रही थीं। रास्ते में सब्जी खरीदते समय वे रुपए से भरा बैग दुकान पर भूल गईं। सब्जी विक्रेता जमीला ने बैग देखकर तुरंत माकचौक थाने पहुंचकर पुलिस को सौंप दिया।