रामानुजगंज: कॉलेज की छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में न्यायालय ने सुनाई सजा
रामानुजगंज मंगलवार। शिक्षण संस्थानों में छात्राओं की गरिमा और सुरक्षा से जुड़े मामलों पर कड़ा संदेश देते हुए प्रधान जिला सत्र न्यायालय में रामानुजगंज स्थित लरंगसाय पीजी कॉलेज की छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में बड़ा फैसला सुनाया है न्यायालय ने कॉलेज के तत्कालीन प्रभारी प्राचार्य को दोषी ठहराते हुए डेढ़ वर्ष के कारावास और एक लाख रुपये जमाने की सजा सुनाई है