अमरोहा: न्यू हैबतपुर गांव में सरकारी शराब के ठेके पर अमरोहा के सेल्समैन की गोली मारकर हुई हत्या, परिवार में मचा कोहराम
Amroha, Amroha | Mar 31, 2024 बीती रात करीब 2:00 बजे तीन लड़के शराब की दुकान पर पहुंचे और पीछे का दरवाजा खटखटाया। तीनो शराब मांगने लगे जब सेल्समैन ने मना किया तो इसी बात को लेकर विवाद हो गया। एक लडके ने हरिओम की गोली मारकर हत्या कर दी। और मौके से फरार हो गए।एसपी सुनीति सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को पकड़ने के लिए चार टीम में लगाई गई है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।