डुमरिया: डुंगरीटोला में स्वामी विवेकानंद यंग क्लब द्वारा दो दिवसीय कपड़ा गेंद प्रतियोगिता का आयोजन
डुमरिया प्रखंड के डुंगरीटोला (कोलाबाड़िया) स्थित स्वामी विवेकानंद यंग क्लब के तत्वावधान में दो दिवसीय कपड़ा गेंद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन समापन समारोह में मुखिया सहदेव मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में तथा उप प्रमुख चैतान मुर्मू विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।