हरदोई: कलेक्ट्रेट में एसपी केसी गोस्वामी ने लोकसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के सम्बंध में दी जानकारी
Hardoi, Hardoi | Mar 16, 2024 कलेक्ट्रेट में एसपी केसी गोस्वामी ने लोकसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया कि पूरे जिले के सभी पोलिंग बूथों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होगी। उन्होंने बताया कि जितनी फोर्स पूर्व के चुनाव में मिली थी वही मानक रखा गया है। जिले की पुलिस फोर्स किसी भी बूथ पर नहीं लगाई जाएगी।