आरा: भोजपुर पुलिस ने स्पीडी ट्रायल के माध्यम से मादक पदार्थ केस में कारीसाथ के विनोद सिंह को दिलवाई 11 साल की सजा
Arrah, Bhojpur | Jan 31, 2025 स्पीडी ट्रायल के माध्यम से भोजपुर पुलिस ने एक केस में आरोपी को 11 साल की सश्रम कैद की सजा दिलवाए है। एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि स्पीडी ट्रायल चला कर आरोपियों के खिलाफ गवाही दिलवाई जा रही है। आज इसी क्रम में एनडीपीएस एक्ट में कारीसाथ के रहने वाले विनोद सिंह को 11 साल की सश्रम कैद और एक लाख का जुर्माना लगाया गया है।