चांद: BJP ज़िलाध्यक्ष शेषराव यादव अपनी टीम के साथ पहुंचे ग्राम खापाबिहारी, पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ की चर्चा
भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव अपनी टीम के साथ सोमवार शाम 6 बजे चांद तहसील के ग्राम खापाबिहारी पहुंचे जहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के निवास पर पहुंचकर संगनात्मक बैठक ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उनके साथ इस दौरान मुख्य रूप से शंटी बेदी, विजय पांडे के अलावा अन्य तमाम नेता मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया