पुरनहिया: जिले में रामनवमी पर जुलूस निकालने के लिए लाइसेंस लेना जरूरी
शिवहर जिले में रामनवमी पर जुलूस निकालने के लिए लाइसेंस लेना जरूरी होगा। रामनवमी पर 17 अप्रैल को निकालने वाले जुलूस को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जारी है। पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है। विभिन्न स्थानों पर पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। जुलूस तय रूट से होकर गुजरेगी।