पालीगंज: कौड़ी गांव में ससुराल वालों ने एक विवाहिता की दहेज के लिए गला घोट कर हत्या कर डाली
Paliganj, Patna | Jun 17, 2024 पालीगंज के खीरी मोड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कौड़ी गांव में एक विवाहिता की ससुराल वालों ने दहेज के खातिर गला घोट कर हत्या कर डाली। हत्या की घटना को अंजाम देकर सभी ससुराल वाले मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की पहचान चितरंजन कुमार की पत्नी आरती देवी के रूप में की जा रही है।