रविवार को मिली जानकारी अनुसार हटवास निवासी अभिषेक लाहड हारसी ने तेज रफ्तारी और लापरवाही से मोटरसाइकिल चलाते हुए अशोक कुमार हटवास को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज टांडा में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।