बृहस्पतिवार को समय लगभग 6 बजे लालगंज थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव में एक लगभग 50 से 60 फुट गहरे कुएं में बकरी गिर गई। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बकरी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। चालक विमल यादव, होमगार्ड विश्वनाथ तिवारी, रामेश्वर तिवारी और मनोज कुमार के प्रयास से यह रेस्क्यू सफल हुआ। ग्रामीणों ने टीम की तत्परता की सराहना की