मऊगंज के वार्ड क्रमांक 1 सेमरिहा रोड तुर्की के समीप आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। खबर जैसे ही गांव में पहुंची तो हड़कंप मच गया सूचना मिलने पर भारी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे और चीज पुकार मच गई।सुखवेन्द्र पटेल निवासी वार्ड क्रमांक 1 दुवगवा कुर्मियान वा चैतू कोल और 13 वर्षीय बालक लवकुश कोल भैस चराने गये थे तभी आकाशीय बिजली गिर गई।