गगरेट: गगरेट पुलिस ने रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुई युवती को कर्नाटक से ढूंढ निकाला
Gagret, Una | Sep 22, 2025 बढेड़ा राजपूतां की रहस्यमय ढंग से लापता हुई युवती को गगरेट पुलिस ने कर्नाटक से ढूंढ निकाला है। और उसे सुरक्षित उसके परिजनों के हवाले भी कर दिया है। युवती ने अपने बयान में कहा कि वह खुद ही अपनी मर्जी से कर्नाटक के लिए रवाना हो गई थी। पुलिस हैड कांस्टेबल मंजूर अख्तर कर्नाटक पहुँचे और युवती वापस लेकर आए। डीएसपी वसुधा सूद ने सोमवार दोपहर 3 बजे मामले की पुष्टि की।