महोबा: पान मंडी में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी की कोशिश, छड़ी मारते ही महिला हुई अचेत, एक आरोपी पकड़ा गया
तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी की कोशिश का मामला सामने आया है। चरखारी क्षेत्र के नरेडी गांव की रमा पान मंडी में सब्जी बेच रही थी। तभी दो युवक बाबा बनकर पहुंचे और भीख मांगने लगे। मना करने पर उन्होंने अनर्थ का डर दिखाकर अगरबत्ती व लोबान जलाया और छड़ी से महिला के सिर व हाथ पर मार दिया। इसके बाद वह अचेत होकर गिर पड़ी। मौके पर मौजूद लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया।