आउटसोर्सिंग कंपनी के विरोध में अररिया नगर परिषद के सफाई कर्मियों की हड़ताल, पहले ही दिन शहर के कई इलाकों में नहीं हुआ कचरा उठाव, गंदगी से लोग परेशान. सफाई कर्मियों का कहना है कि वे लोग पहले कार्यालय के तरफ से सफाई का कार्य करते थे लेकिन अब बीच में आउटसोर्सिंग कंपनी को लाया गया है जिसका वे लोग विरोध कर रहे हैं.