लाडपुरा: कोटा मंडल में 77वां गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय एकता और गौरव के साथ मनाया गया, रेलवे स्टेडियम में हुआ ध्वजारोहण
Ladpura, Kota | Jan 26, 2026 कोटा मंडल में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह आज पूरे हर्षोल्लास, अनुशासन एवं गरिमामय वातावरण में सोमवार सुबह 11 बजे मनाया गया। रेलवे स्टेडियम ग्राउंड, कोटा में आयोजित मुख्य समारोह में मंडल रेल प्रबंधक अनिल कालरा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर उन्होंने परेड की सलामी ली तथा परेड का निरीक्षण किया। ध्वजारोहण के उपरांत महाप्रबंधक, पश्चिम मध्य रेलवे