राष्ट्रीय राजमार्ग 62 पर सोमवार रात ट्रक और बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही टाइगर फोर्स टीम हरकत में आई और टोल प्लाज़ा एम्बुलेंस मौके पर पहुंचाई। एम्बुलेंस से दोनो को उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया।