उदयपुर जिले के घणोली स्थित रामकाज गौशाला में संगीतमय रामकथा के दौरान आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। शुक्रवार शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार गौशाला में अनुज महाराज के पावन सांनिध्य में भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जारहा है। आयोजन के मुख्य आकर्षण के रूप में आगामी 15 जनवरी को प्रातः 8:15 बजे से एक भव्य पदयात्रा निकाली जाएगी।