बिक्रमगंज: विक्रमगंज थाना क्षेत्र के खैरा भूधर के समीप घने कोहरे के कारण बाइक पेड़ से टकराई, एक युवक की मौत, एक घायल
विक्रमगंज थाना क्षेत्र के खैरा भूधर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को घने कोहरे के कारण एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पीपल के पेड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई,जिसमें 22 वर्षीय युवक प्रियांशु कुमार उर्फ गोलू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका चचेरा भाई मनोज कुमार तिवारी घायल हो गया। पुलिस ने आज शनिवार सुबह 10 बजे शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।