नागदा में शिवदुर्गा विकास समिति के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय भागवत कथा में प्रतिदिन श्रद्धालु पंडित कथावाचक ब्रजमोहन दोपहर 12 से शाम चार बजे तक कथाश्रवण का लाभ उठा रहे है। कार्यक्रम संयोजक रघुनाथसिंह बब्बू के अनुसार लगातार 22वें वर्ष में कथा का आयोजन एक ही स्थान पर किया जा रहा है जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर धर्मलाभ उठा रहे है।