आज़मगढ़: जहानागंज पुलिस और गौ तस्कर के बीच हुई मुठभेड़, मोहीम के पैर में लगी गोली, सुनील भी गिरफ्तार, तमंचा, कारतूस और वाहन बरामद
जहानागंज पुलिस और गौ तस्कर के बीच गंभीर वन के समीप बड़ेला ताल के पास शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि लगभग 12:30 बजे मुठभेड़ हो गई मुठभेड़ के दौरान गौ तस्कर मोहीम अहमद निवासी कोटला कंकाली टोला रानी की सराय कि बाएं पैर में गोली लगी जिससे वह घायल हो गया जबकि एक अन्य बदमाश सुनील कुमार को पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया तमंचा कारतूस पिकअप वाहन एकपशु बरामद