बरेली: बरेली में रिश्तों का कत्ल! बुज़ुर्ग माता-पिता को भावनात्मक ब्लैकमेल कर ₹6.50 लाख की ठगी, SSP से पीड़िता ने की गुहार
जनपद बरेली से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली से शिकायत कर आरोप लगाया है कि उसके ही फुफेरे भाई और उसके साथी ने उसके वृद्ध माता-पिता की मजबूरी का फायदा उठाकर लाखों रुपये की ठगी कर ली। पीड़िता के अनुसार उसके माता-पिता गांव ठिरिया नथमल में अकेले रहते हैं। पिता की कमजोर मानसिक स्थिति का फायदा उठाकर