बावड़ी: चंडालिया में सेवा सहकारी समिति का गठन, किशनाराम बैरंड अध्यक्ष और उगमसिंह भाटी उपाध्यक्ष चुने गए
Baori, Jodhpur | Nov 17, 2025 ग्राम पंचायत चंडालिया में ग्राम सेवा सहकारी समिति की निर्विरोध कार्यकारिणी का गठन किया गया है।ग्रामीणों की मौजूदगी में किशनाराम बैरंड को अध्यक्ष और उगम सिंह भाटी को उपाध्यक्ष चुना गया।गंगासिंह भाटी ने बताया कि ग्रामीणों की सर्वसम्मति से ग्राम सेवा सहकारी समिति की कार्यकारिणी में गोसाईं राम गोदारा, चुतराराम प्रजापत,सुमेरसिंह भाटी सहित कई नये सदस्य शामिल किए।