राजस्थान युवा बोर्ड, युवा मामले एवं खेल विभाग, राजस्थान सरकार की ओर से जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन गुरुवार को जंक्शन स्थित अम्बेडकर भवन में किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर से 15 से 29 वर्ष आयु तक के प्रतिभावान युवा कलाकारों ने हिस्सा लेकर अपनी कला, संस्कृति और रचनात्मकता का अद्भुत प्रदर्शन किया।