फरीदपुर में श्रावण मास में कांवड़ियों की सुविधा के नाम पर प्रशासन ने जो दावे किए थे, अब वो हकीकत में ध्वस्त नज़र आ रहे हैं। फरीदपुर की सड़कें अब केवल रास्ते नहीं, बल्कि हादसों का जाल बन चुकी हैं। मझौउआ-घारमपुर रोड, जो बुखारा-बदायूं मार्ग को जोड़ती है, महीनों से गहरे गढ्ढों में तब्दील है। दीपावली और भाई दूज पर महिलाएं व बच्चे इन गढ्ढों में गिरकर घायल हो चुके।