आज जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश के आलोक में जिला अंतर्गत सभी विद्यालयों में एक साथ तिथि भोजन आयोजित कर बच्चों को मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराया गया। बताया जा रहा है कि 13 जनवरी को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में पाया गया कि जिला में आयोजित हो रहे तिथि भोजन की संख्या में वृद्धि लाना सुनिश्चित करें।