गोरखपुर जनपद के बेलघाट थाना क्षेत्र के रापतपुर गांव में मंगलवार रात अज्ञात कारणों से एक झोपड़ी में आग लग गई। इस घटना में झोपड़ी के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब 9 बजे रापतपुर गांव निवासी मंगरु भारती के पुत्र राजपति की झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लगी।