चूरू: रैगर बस्ती में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, घर के कमरे में शव लटका मिला
Churu, Churu | Jan 7, 2026 चूरू शहर के वार्ड संख्या 50 स्थित रैगर बस्ती में 24 वर्षीय युवक ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कोतवाली थाना पुलिस ने मृतक के शव को राजकीय भरतिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। एएसआई राजेश कुमार ने बुधवार दोपहर बताया कि मृतक के पिता भगवानाराम ने इस सम्बंध में रिपोर्ट दी है।