झांसी: सीपरी बाज़ार थाना पुलिस ने नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी के खिलाफ किया मामला दर्ज
Jhansi, Jhansi | Apr 8, 2024 पीड़ित ने सीपरी बाजार थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना-पत्र में बताया कि वह सीपरी बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले एक मोहल्ले का निवासी है। उसकी 16 वर्षीय पुत्री को सुमित यादव निवासी ग्राम अठौदना खोडन थाना रक्सा घर से दुकान जाते समय भगा ले गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।