रॉबर्ट्सगंज: घोरावल कोतवाली क्षेत्र के मूर्तियां ग्राम पंचायत के बंधी पर मवेशियों को पानी पिलाने गया किशोर मगरमच्छ के हमले में गंभीर
उभ्भा चौकी क्षेत्र मूर्तियां ग्राम पंचायत के उभ्भा गांव निवासी लवकुश गोंड (11) पुत्र चंद्रेश गोंड बृहस्पतिवार को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। परिजनों ने बताया कि लवकुश मवेशियों को पानी पिलाने मूर्तियां बंधी पर गया था। जब मवेशी पानी पी चुके तो लवकुश मवेशियों को पानी के बाहर निकलने लगा कि इसी दौरान मगरमच्छ ने हमला कर दिया।