शमशाबाद क्षेत्र का सरकारी अस्पताल इन दिनों गंभीर स्टाफ संकट से जूझ रहा है। लगभग 60-70 गांवों के केंद्र बिंदु इस अस्पताल में प्रतिदिन 250 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुँचते हैं, लेकिन पर्याप्त स्टाफ न होने से उन्हें समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा। स्थिति यह है कि पूरे अस्पताल का जिम्मा महज 3 नर्सों के भरोसे है, जिन्हें डिलीवरी केस और ओपीडी दोनों संभालना पड़ता है।