डेगाना में मेघवाल समाज में सामाजिक कुरीतियों और फिजूल खर्ची पर रोक लगाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए। इस दौरान सर्वसम्मति से मृत्यु भोज और शादी समारोह में डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया। मेघवाल समाज के रामनिवास मेहरा ने बताया कि किसी भी समाज की उन्नति शिक्षा से ही संभव है लिहाजा शिक्षा के स्तर को बढ़ाया जाएगा।