ललितपुर: सदर कोतवाली क्षेत्र के रजवारा में दबंग युवक ने बुजुर्ग महिला के साथ की मारपीट, हालत गंभीर, झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर
ललितपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के रजवारा गांव में दबंग युवक ने मंगलवार को शाम के करीब 5:00 बजे बुजुर्ग महिला के साथ जमकर मारपीट कर दी, जिससे महिला की हालत गंभीर हो गई है,परिजनों द्वारा जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर होने पर बुजुर्ग महिला को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।